Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सरकारी अस्पताल के मैन गेट पर आक्रोशित लोगो ने जड़ा ताला

,

सरकारी अस्पताल के मैन गेट पर आक्रोशित लोगो ने जड़ा ताला

ड्पुटेशन पर लगे डाक्टर को मूल पद पर लगाने की मांग

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले के एक सरकारी अस्पताल के मुख्य द्वार पर आज आक्रोशित लोगों ने ताला जड़ दिया और डेपुटेशन पर लगे डॉक्टर को मूल पद पर लगाने की मांग की। राजलदेसर कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में डाक्टर के रिक्त पदों को लेकर चल रही शिकायत के बाद मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा चिकित्सालय पहुंचे तो कस्बे के आक्रोशित लोगों ने चिकित्सालय के मुख्यद्वार पर ताला जड़ मुख्यचिकित्सा अधिकारी से डेपुटेशन पर किये डाक्टर को मुल पद पर लगाने की मांग को लेकर मुख्यद्वार के आगे बैठे तथा राज्य सरकार तथा चिकित्सा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की‌।मुख्यचिकित्सा अधिकारी तुरंत डेपुटेशन कैंसिल करने के आदेश करने हेतू मांग की। जिसमें पहले दौर की वार्ता विफल रही। जिस पर मुख्यचिकित्सा अधिकारी ने दुसरे दौर में डाक्टर मुमल चौधरी के डेपुटेशन निरस्त के आदेश किया तथा अन्य डाक्टर विरेन्द्र वर्मा के शाम तक आदेश करने के आश्वासन के बाद धरनार्थियों ने मुख्यद्वार का ताला खोलकर धरना समाप्त किया। थानाधिकारी कमलेश कुमार मय जाब्ता मोजूद रहे।धरने में कांग्रेस नगर अध्यक्ष जब्बार खोखर, पालिका उपाध्यक्ष चन्द प्रकाश घिटाला, कामरेड भादर भाम्भू, पुर्व पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कटारिया,पार्षद नबी बक्स निवार्ण,पार्षद प्रतिनिधि विनोद सैनी, राजेश स्वामी, हरीराम हुड्डा, कैन्हयालाल सैनी,अमजद निर्वाण, जाकिर बगड़ सहित दर्जनों लोग मोजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur