चूरू , [सुभाष प्रजापत ] चूरू की मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने राजगढ़ के एक रेस्टोरेंट में कार्रवाई करते हुए एक लड़के को बाल श्रम से मुक्त करवाया है। रेस्क्यू किए गए लड़के को चूरू की बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां काउंसिलिंग के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। राजगढ़ के घंटाघर के पास जैन रेस्टोरेंट एंड जनरल स्टोर पर नाबालिग से बाल श्रम करवाया जा रहा था। नाबालिग ने बताया कि रेस्टोरेंट मालिक उससे सुबह आठ से शाम आठ बजे तक कार्य करवाता है। उसको आठ हजार रुपए प्रतिमाह देता था। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट मालिक राजगढ़ के वार्ड आठ निवासी नरेंद्र ओसवाल के खिलाफ बाल श्रम अधिनियम, जेजे एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग का रेस्क्यू कर चूरू बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने बाल श्रम से मुक्त करवाया
मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने बाल श्रम से मुक्त करवाया




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।