Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अनुसूईया सिंह ने संयुक्त निदेशक पद पर कार्यभार ग्रहण किया

, ,

अनुसूईया सिंह ने संयुक्त निदेशक पद पर कार्यभार ग्रहण किया

झुंझुनू/चूरू, राज्य सरकार के आदेशानुसार मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी झुंझुनूअनुसूईया सिंह ने आज संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग चूरू के पद पर कार्य ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि पितराम सिंह काला के स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति लेने पर यह पद रिक्त हुआ है। अतः राज्य सरकार ने आदेश जारी कर संभाग की वरिष्ठतम शिक्षा अधिकारी अनुसूईया सिंह को सन्युक्त निदेशक शिक्षा विभाग,सम्भाग चूरू का कार्यभार सौंपा है। इस अवसर पर अपने संबोधन में अनुसुइया सिंह ने कहा कि मैं संभाग के तीनों जिलों झुंझुनू, चूरू व सीकर के सभी अधिकारीयो व कर्मचारियों के सहयोग से विभाग की योजनाओं पर काम करूंगी तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के व्यक्तिगत प्रकरणों में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए बकाया कार्य नहीं रहने दिया जाएगा। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कार्यालय चूरू के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गुलदस्ता भेंटकर स्वागत व अभिनंदन किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur