Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / योगक्षेम वर्ष: अणुव्रत के विविध आयोजन, डायरी वितरण शुरू

,

योगक्षेम वर्ष: अणुव्रत के विविध आयोजन, डायरी वितरण शुरू

Churu News (चुरू समाचार) : योगक्षेम वर्ष: अणुव्रत के विविध आयोजन, डायरी वितरण शुरू

चूरू, जिले के रतनगढ़ में अणुव्रत समिति द्वारा योगक्षेम वर्ष के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, व्यसनमुक्त जीवन और स्व-अनुशासन जैसे विषयों को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

तेरापंथ भवन में हुई महत्वपूर्ण बैठक

योगक्षेम अणुव्रत संगठन यात्रा से प्राप्त मार्गदर्शन के अनुसार अणुविभा के विविध प्रकल्पों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं आगामी वर्ष की योजना बनाने के लिए स्थानीय तेरापंथ भवन में बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष मोतीलाल तातेड़ ने की।

अणुव्रत डायरी का वितरण प्रारंभ

बैठक के दौरान अणुव्रत डायरी वितरण का शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य अणुव्रत आंदोलन के मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना बताया गया।

विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत

अणुव्रत समिति के अध्यक्ष कुलदीप व्यास ने आगामी आयोजनों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि
राष्ट्रीय अणुव्रत काव्य धारा, अणुव्रत व्याख्यान माला, अणुव्रत वाटिका, नशामुक्ति संकल्प, अणुव्रत गीत महासंगान जैसे कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किए जाएंगे।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अलग-अलग स्तरों पर कार्यक्रमों के आयोजन से अणुव्रत आंदोलन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

पत्रिकाओं के पाठक बढ़ाने पर जोर

समिति के उप मंत्री नरेंद्र सांकृत्य ने अणुव्रत पत्रिका और बच्चों का देश पत्रिका के पाठक सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर बल दिया।

पंजीकरण व सदस्यता अभियान पर चर्चा

समिति के कोषाध्यक्ष राजकुमार बैद ने ट्रस्ट डीड पंजीकरण एवं सदस्यता अभियान पर विचार रखे और समिति की गतिविधियों में सहयोग देने वाली संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यकारिणी सदस्य रहे उपस्थित

इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य परमेश्वर लाल गौड, दौलतराम दायमा, रामचंद्र पारीक, वेदप्रकाश चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur