Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रिक्त रही सीटों पर आवेदन पत्र आंमत्रित

,

अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रिक्त रही सीटों पर आवेदन पत्र आंमत्रित

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), झारिया में

चूरू, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), झारिया में कक्षा 1 से 8 तक तक के लिए रिक्त सीटों पर आवेदन के लिए एक अवसर और दिया गया है। अब 22 जुलाई तक शाला में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र लिए जाएंगे। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), झारिया के प्रधानाचार्य शिवराज सिंह ने बताया कि 25 जुलाई को प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची चस्पा जायेगी तथा सीट से अधिक आवेदन आने पर 26 जुलाई को लॉटरी निकाली जायेगी। चयनित विद्यार्थियों की सूची 27 जुलाई को प्रकाशित की जायेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया है कि कक्षा एक से आठ तक के लिए अपने बच्चों के आवेदन करवाएं। उन्होंने बताया कि झारिया के ग्रामीणों में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को लेकर काफी उत्साह का माहौल है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur