Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू न्यायक्षेत्र में लिपिक के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

चूरू न्यायक्षेत्र में लिपिक के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

54 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

चूरू, चूरू न्यायक्षेत्र के न्यायालयों में वर्तमान में लिपिक ग्रेड- 2 के रिक्त 54 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला एवं सेशन न्यायाधीश बलजीत सिंह ने बताया कि रिक्त पदों के लिए सेवानिवृत कर्मचारियों को संविदा पर या राज्य सरकार के विभागों से प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं ली जानी हैं। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी 01 फरवरी को दोपहर 1 बजे तक अपना आवेदन जिला एवं सेशन न्यायाधीश चूरू के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों,परिपत्र के अनुसार पारिश्रमिक देय होगा। न्याय विभाग या राज्य सरकार के अन्य विभागों से सेवानिवृत ऎसे कार्मिक जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं हुई हो, रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला न्यायालय चूरू की वेबसाइट www.ecourts.gov-in/CHURU एवं नोटिस बोर्ड पर विजिट किया जा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur