Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कनिष्ठ सहायक पद के लिए सेवानिवृत्त कार्मिकों से आवेदन मांगे

कनिष्ठ सहायक पद के लिए सेवानिवृत्त कार्मिकों से आवेदन मांगे

जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया

चूरू, अपर लोक अभियोजक कार्यालय सरदारशहर में कनिष्ठ सहायक के नियमित पद के विरूद्ध कार्य करने के लिए सेवानिवृत्त कार्मिकों से आवेदन मांगे गए हैं। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि कार्मिक विभाग के परिपत्र में विहित प्रावधानों के अनुसार नियमित पद पर नियुक्ति होने या 28 फरवरी 2023 तक के लिए निर्धारित दरों एवं शर्तों पर कार्य करने के लिए संविदा पर राज्य सरकार से सेवानिवृत्त कार्मिकों से 2 सितंबर 2022 शाम 6 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन कार्मिक द्वारा पूर्व में संविदा पुनर्नियुक्ति प्राप्त की गई है, तो उसका भी विवारण अंकित करना होगा। ऎसे कार्मिक ही आवेदन कर सकेंगे तो पिछले पांच साल के दौरान सेवानिवृत्त हुए हों तथा जिन्होंने 65 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की हो। ऎसे कार्मिक जिन्हें सेवा से अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई हो या अन्य रीति से दंडित किया गया हो, पर संविदा पुनर्नियुक्ति के लिए विचार नहीं किया जाएगा। आवेदक को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन के साथ सेवानिवृत्ति के समय प्राप्त परिलब्धियों, एलपीसी एवं पीपीओ की प्रति प्रस्तुत करनी होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur