Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

,

राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

31 मई, 2022 से 8 जुलाई, 2022 तक प्रवेश आवेदन आमंत्रित

चूरू, चूरू जिले की राजकीय आईटीआई चूरू में प्रवेश सत्र 2022-23/24 हेतु विद्युतकार, इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक, फिटर, मैकेनिक टेक्निशियन आर एण्ड एसी, वायरमैन, मैकेनिक डीजल इंजन, प्लम्बर व्यवसाय एवं विद्युतकार (एनसीवीटी सरदारशहर आईटीआई) में राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल (एसएसओ) के माध्यम से 31 मई, 2022 से 8 जुलाई, 2022 तक प्रवेश आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

आईटीआई अधीक्षक नीतू ने बताया कि संस्थान में प्रवेश हेतु शैक्षणिक योग्यता कक्षा 8वीं एवं 10वीं है। छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षण समाप्ति पर कक्षा 8 एवं 10 को क्रमशः 10वीं व 12वीं कक्षा के रामकक्ष मान्य होगा। संस्थान में ऑनलाईन (डायरेक्ट एडमिशन) आवेदन संबंधी किसी प्रकार की सहायता हेतु हेल्प डेस्क नम्बर 01562-253280 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपना आवेदन संस्थान में उपस्थित होकर हार्ड कॉपी आवश्यक रूप से जमा कराने के लिए कहा गया है। छात्रों का प्रतिवर्ष प्रशिक्षण शुल्क 2410 रुपये एवं छात्राओं का प्रशिक्षण निःशुल्क होगा। सभी का अवधान द्रव्य राशि 1000 रुपये होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur