Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

वन सुरक्षा तथा वन्य जीव सरंक्षण के क्षेत्र में

चूरू, जिला स्तर पर वन सुरक्षा, विकास तथा वन्यजीवन संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों /संस्थाओं से पुरस्कार वर्ष 2024-25 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डीसीएफ वीरेन्द्र सिंह कृष्णिया ने बताया कि प्रतिवर्ष जिला स्तर पर वन सुरक्षा, विकास तथा वन्यजीवन संरक्षण के क्षेत्रा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों /संस्थाओं से पुरस्कृत किए जाने की योजना वन विभाग द्वारा संचालित की जाती है। विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कारों हेतु व्यक्तियों, कर्मचारियों व संस्थाओं द्वारा 20 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं।

यह है विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार राशि
उन्होंने बताया कि वन विकास का उत्कृष्ट कार्य हेतु वृक्ष वर्धक पुरस्कार में निजी व्यक्ति / कृषक, संथा/ औद्योगिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्था, पंचायत, नगरपालिका/ परिषद (स्थानीय निकाय) तथा खनन क्षेत्रों को वृक्षारोपण पर पुनर्वास करने वाले व्यक्ति/संस्था को 1000- 1000 रुपए, वन्य जीव, वन सुरक्षा एवं संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य हेतु वन प्रहरी पुरस्कार में सर्वोत्तम वन सुरक्षा एवं वन प्रबंध करने वाली संस्था, ग्राम स्तरीय वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति, वृक्ष/वनों की सुरक्षा में सहयोग का उत्कृष्ट कार्य करने वाला निजी व्यक्ति/ संस्था को 1000- 1000 रुपए, वानिकी प्रचार प्रसार वन पुरस्कार में प्रचार-प्रसार का सर्वोत्तम कार्य करने वाला निजी व्यक्ति व प्रसार-प्रसार का उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था को 1000 -1000 रुपए, वनपालक पुरस्कार में वनाधिकारियों व वन कर्मियों हेतु सर्वोत्तम वनरक्षक, सर्वोत्तम वनपाल व सर्वोत्तम क्षेत्राय (प्रथम /द्वितीय श्रेणी) को 1000-1000 रुपए पुरस्कार राशि का प्रावधान किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur