चूरू, राज्य के हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से राज्य सरकार ने नगद पुरस्कार देने का प्रावधान किया है। उद्योग महाप्रबंधक नानूराम ने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा बुनकरों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए वही बुनकर पात्र हैं जो हाथकरघा पर बुनाई कार्य में पिछले 3 वर्षों से कार्य कर रहे हैं तथा जिन्हेें गत 3 वर्षों से इस पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया है। पात्र हाथकरघा बुनकर अपना आवेदन 30 मई तक कार्यालय महाप्रबन्धक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, चूरू में जमा करा सकते हैं। आवेदन फार्म जिला उद्योग केंद्र से प्राप्त किया जा सकता है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / हाथकरघा बुनकर प्रोत्साहन पुरस्कार के आवेदन आमंत्रित
हाथकरघा बुनकर प्रोत्साहन पुरस्कार के आवेदन आमंत्रित



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।