Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु हाथकरघा बुनकरों से आवेदन आमंत्रित

जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु हाथकरघा बुनकरों से आवेदन आमंत्रित

चूरू, जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा बुनकरों से आवेदन- पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उद्योग महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया ने बताया कि राज्य के हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से हर वर्ष की भांति राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष में भी बुनकरों को नगद पुरस्कार देने का प्रावधान किया है। जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु हाथकरघा पर बुनाई कार्य में पिछले 3 वर्षों से कार्य कर रहे तथा गत 3 वर्षों से इस पुरस्कार के लिए चयनित नहीं हुए बुनकर पात्र है। उन्होंने बताया कि पात्र हाथकरघा बुनकर अपना आवेदन 15 अक्टूबर, 2024 तक जिला उधोग एवं वाणिज्य केन्द्र, चूरू में जमा करा सकते है। आवेदन फार्म भी जिला उधोग एवं वाणिज्य केंद्र, चूरू कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur