Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राज्य स्तर पर सम्मान के लिए मांगे आवेदन

राज्य स्तर पर सम्मान के लिए मांगे आवेदन

चूरू, वर्ष 2024 में निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को 25 जनवरी को 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि दस श्रेणियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (स्वीप प्रभारी), मास्टर ट्रेनर्स, मीडिया संबंधी श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिक, आईटी संबंधी श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिक, सांख्यिकी संबंधी श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिक, निर्वाचन व्यय मॉनीटरिंग संबंधी श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिक, सेक्टर ऑफिसर या सेक्टर मजिस्ट्रेट अथवा अन्य कोई भी विषय जिसमें बेहतर कार्य किया गया हो, शामिल हैं। सभी आवेदन जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुशंषा के साथ प्रेषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन निर्धारित प्रारूप 1 व 2 में भरे जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा जिला निर्वाचन अधिकारियों की ऑफिसियल वेबसाइट पर एक वेब पेज के रूप में यह आवेदन उपलब्ध है, जिनमें सभी सूचनाएं ऑनलाइन भरी जा सकेंगी। यह दोनों प्रारूप डाउनेबल फोरमेट में उपलब्ध करवाए जाने हैं, जिसे भरकर सीधे विभागीय ईमेल पर भेजा जा सकेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur