Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से मांगे आवेदन

सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से मांगे आवेदन

जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया

चूरू, अपर लोक अभियोजक कार्यालय सुजानगढ़ एवं सरदारशहर में रिक्त पड़े चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर निर्धारित शर्तों एवं दरों पर काम करने के लिए राज्य सरकार से सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि विधि एवं विधिक कार्य विभाग के निर्देशानुसार इन पदों पर नियमित नियुक्ति अथवा एक वर्ष (जो भी पहले हो) के लिए नियुक्ति हेतु आवेदन सेवानिवृत्त कार्मिकों से मांगे गए हैं। आवेदन 20 जून शाम 6 बजे तक दिए जा सकते हैं। केवल ऎसे सेवानिवृत्त कार्मिक ही आवेदन कर सकते हैं जो पिछले पांच वर्षों के दौरान सेवानिवृत्त हुए हों तथा जिनकी आयु 65 वर्ष की नहीं हुई हो। किसी रूप में दंडित अथवा अनिवार्य सेवानिवृत्ति वाले कार्मिकों पर विचार नहीं किया जाएगा। निर्धारित प्रपत्र में आवेदन के साथ सेवानिवृत्ति के समय प्राप्त परिलब्धियों एलपीसी एवं पीपीओ की प्रति प्रस्तुत करनी होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur