Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गांधी सद्भावना सम्मान -2023 के लिए करें आवेदन

गांधी सद्भावना सम्मान -2023 के लिए करें आवेदन

चूरू, राज्य सरकार द्वारा 02 अक्टूबर, 2023 को गांधी सद्भावना सम्मान-2023 दिया जाना प्रस्तावित है। शान्ति एवं अंहिसा विभाग द्वारा सद्भावना सम्मान हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश गौतम ने बताया कि गांधी सद्भावना सम्मान-2023 हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। स्थानीय आवेदक आवेदन पत्र 2 प्रतियों में जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र peaceandnoviolence.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur