Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / उद्योग विभाग में कार्यरत अर्जुन सिंह ने जीता रजत पदक

उद्योग विभाग में कार्यरत अर्जुन सिंह ने जीता रजत पदक

विभागीय कार्मिकों में खुशी की लहर, अधिकारियों-कर्मचारियों ने जताई प्रसन्नता

चूरू, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, चूरू में कार्यरत कनिष्ठ सहायक अर्जुन सिंह ने 4 मई से 8 मई तक बैंगलोर में आयोजित 5 वीं इण्डियन ओपन पैराऎथलेटिक इन्टरनेशनल चैम्पियनशिप 2023 में लम्बी कूद प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर जिले व विभाग का नाम रोशन किया है। अर्जुन सिंह की इस उपलब्धि पर विभागीय कार्मिकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र से महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया, सहायक निदेशक उजाला, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कृृष्ण अग्रवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आदूसिंह गुर्जर, सहकर्मी विकास कुमार व्यास, रोहित चौहान व महेश जांगिड़ सहित समस्त स्टाफ ने अर्जुन सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए अर्जुन सिंह का उत्साहवर्धन किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur