चूरू, भारतीय सशस्त्र सेनाओं के भूतपूर्व सैनिक (वेटरन्स) दिवस का आयोजन इस बार 14 जनवरी को स्थानीय अवकाश होने के कारण 13 जनवरी को मनाया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन कंवर दलीप सिंह ने बताया कि सन 1953 में 14 जनवरी को भारतीय सशस्त्र सेना के पहले भारतीय कमाण्डर-इन-चीफ, फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा सेवानिवृत्त हुए थे, जिन्होने 1947-48 भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था और भारत को जीत हासिल हुई थी। फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा के अभूतपूर्व योगदान एवं सेवाओं के प्रति सम्मान देने के लिये भारतीय सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को सवेरे 11 बजे सैनिक विश्राम गृह परिसर में होने वाले समारोह में जिले के सभी शहीद वीरांगनाओं तथा अविवाहित शहीद सैनिकों के माता-पिता व वीरता एवं विशिष्ट सेवा पदक धारकों, वयोवृद्ध/सहभागी वेटरन्स का सम्मान किया जायेगा। उन्होंने जिले की सभी शहीद वीरांगनाओं तथा अविवाहित शहीद सैनिकों के माता-पिता व वीरता एवं विशिष्ट सेवा पदक धारकों, वयोवृद्ध/सहभागी वेटरन्स सैनिकों से अपील की है कि निर्धारित तिथि को सवेरे 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हों।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक (वेटरन्स) दिवस इस बार 13 को
सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक (वेटरन्स) दिवस इस बार 13 को



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।