Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी राज्य स्तर पर सम्मानित

,

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी राज्य स्तर पर सम्मानित

Churu News (चुरू समाचार) : उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी राज्य स्तर पर सम्मानित

चूरू, 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में चूरू की उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी को निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने किया सम्मानित

समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अर्पिता सोनी को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर राज्य चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

79 अधिकारियों-कर्मचारियों को मिले पुरस्कार

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में निर्वाचन से जुड़ी गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले
जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, पर्यवेक्षक, बूथ लेवल अधिकारी सहित विभिन्न श्रेणियों के कुल 79 अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

SIR–2026 में उत्कृष्ट कार्य का मिला प्रतिफल

गौरतलब है कि उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी को यह सम्मान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित SIR–2026 (Special Intensive Revision) अभियान में उत्कृष्ट और प्रभावी कार्य करने के लिए दिया गया।

चूरू जिले के लिए गौरव

अर्पिता सोनी को मिला यह राज्य स्तरीय सम्मान चूरू जिले के लिए गौरव का विषय है। उनके कार्य की सराहना से जिले में निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में प्रेरणा मिली है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur