Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अस्पताल कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में कार्यवाही की मांग

अस्पताल कर्मियों के साथ मारपीट के मामले में कार्यवाही की मांग

सुजानगढ़़ में

राजकीय बगडिय़ा अस्पताल के कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन देकर स्टाफ के साथ मारपीट मामले में तुरंत कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि मेल नर्स द्वितीय विजय कस्वा, गार्ड राजू के साथ मरीज वाहिद के परिजनों ने मारपीट कर दुर्व्यवहार किया। इसलिए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जावे। इस दौरान संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश गौड़, नर्सेज यूनियन के चूरू जिलाध्यक्ष बजरंगलाल वर्मा, नर्सेज नेता महेश ओझा आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur