Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विभिन्न दुर्घटनाओं में काल का ग्रास बने मृतकों के आश्रितों व गंभीर रूप से घायलों को सहायता राशि स्वीकृत

विभिन्न दुर्घटनाओं में काल का ग्रास बने मृतकों के आश्रितों व गंभीर रूप से घायलों को सहायता राशि स्वीकृत

चूरू, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर विभिन्न दुर्घटनाओं में काल का ग्रास बने मृतकों के आश्रितों व गंभीर रूप से घायलों को सहायता राशि स्वीकृत की है। जारी आदेशानुसार जिले की सरदारशहर तहसील के पुनुसर निवासी राकेश कुमार की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी संतोष देवी, राणासर बीकान के महेन्द्र कुमार की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी भार्गव, सरदारशहर की काका कॉलोनी, वार्ड नंबर 18 निवासी सुनील कुमार की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी पूजा रानी, घड़सीसर निवासी तेजाराम की मृत्यु हो जाने पर उनकी माता संतोष, सरदारशहर के वार्ड नंबर 33 निवासी भानु की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी हेमलता शर्मा, सुजानगढ़ तहसील के कोलासर के हरफूल की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी कमला देवी, रतनगढ़ तहसील के गोलसर निवासी सुभाष की मृत्यु हो जाने पर उनकी माता संतोष, चूरू की गांधी कॉलोनी, वार्ड नंबर 34 निवासी मयंक की मृत्यु हो जाने पर उनकी माता विनोद कुमारी स्वामी, तारानगर के वार्ड नंबर 02 निवासी प्रवीण कुमार की माता जुगलेश देवी को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक – एक लाख रुपए सहायता राशि स्वीकृत की है। इसी क्रम में चूरू तहसील के धीरासर चारणान निवासी परमेश्वर को सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो जाने पर 20 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। संबंधित तहसीलदारों की जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur