Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विभिन्न दुर्घटनाओं में काल का ग्रास बने मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि स्वीकृत

विभिन्न दुर्घटनाओं में काल का ग्रास बने मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि स्वीकृत

चूरू, जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने आदेश जारी कर विभिन्न दुर्घटनाओं में काल का ग्रास बने मृतकों के आश्रितों व गंभीर रूप से घायलों को सहायता राशि स्वीकृत की है। जारी आदेशानुसार जिले की राजगढ़ तहसील के बास धेतरवाल के धनपत सिंह की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी रामा देवी, राजगढ़ तहसील के भीमसाना के भूप सिंह की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी सिलोचना, रतनगढ़ तहसील के दाऊदसर के विजेंद्र कुमार की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी पूजा, रतनगढ़ के सुभाष की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी सरिता, सरदारशहर तहसील के आड़मालसर के ताराचंद की मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी मीना देवी को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक – एक लाख रुपए सहायता राशि स्वीकृत की है। इसी क्रम में सिद्धमुख तहसील के भीमसाना के योगेश तथा ढाणा के सोनू को दुर्घटना में गंभीर घायल हो जाने पर 20 -20 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। संबंधित तहसीलदारों की जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur