Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कुल्हाड़ी, लोहे के सरिए से दो लोगों पर हमला

कुल्हाड़ी, लोहे के सरिए से दो लोगों पर हमला

गंभीर हालत में एक हिसार रेफर, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सादुलपुर के वार्ड 30 में पुरानी रंजिश को लेकर लोहे के सरियों और कुल्हाड़ी से मारपीट का मामला सामने आया है। 6 लोगों ने दो लोगों से मारपीट की है। जिसमें घायल एक व्यक्ति को गंभीर हालत में हिसार रेफर किया गया है। पीड़ित की ओर से राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है।मामले के अनुसार राजगढ़ कस्बे के नरडियान मोहम्मद सलीम (53) पुत्र अमानुलेखा चौहान ने मामला दर्ज कराया कि 13 नवंबर को रात 8.30 बजे वो और उसका भाई अदरिस चौक में ही खड़ा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर इसाक पठान पुत्र इदु खां पठान उनके साथ गाली गलौज करने लगा। जब उन्होंने मना किया तो इतने में ही एक राय होकर मुख्तार चौधरी के घर से मुख्तार चौधरी पुत्र इलाही बक्स चौधरी, फेसल और बिलाल पुत्र मुख्तार चौधरी, इसाक पठान पुत्र इदू खां पठान के पास आ गए। उसके हाथ में लोहे के सरिए थे। इजाज पठान पुत्र इसाक पठान लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी लेकर आया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी उसका भाई इदरीश और वह वहां से भागने लगे तो इन सभी लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट की।हमले में उसका भाई इदरीश नीचे गिर गया। इसाक और मुख्तार नेउसके भाई इदरीस को जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी मारी, जो बचाव करते समय उसके भाई के पैर पर लगी ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur