Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / औद्योगिक क्षेत्र रतनगढ़, बीदासर, सादुलपुर एवं सरदारशहर में भूखंडों की नीलामी

औद्योगिक क्षेत्र रतनगढ़, बीदासर, सादुलपुर एवं सरदारशहर में भूखंडों की नीलामी

चूरू, रीको की ओर से औद्योगिक क्षेत्र रतनगढ़, बीदासर सरदारशहर (विस्तार) व सादुलपुर तृतीय चरण एवं में औद्योगिक एवं शैक्षणिक भूखण्डों की नीलामी की जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक सुनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र रतनगढ़ में 5 औद्योगिक, बीदासर में 2 औद्योगिक, 1 शैक्षणिक, सरदारशहर (विस्तार) के 5 औद्योगिक तथा सादुलपुर तृतीय चरण में 2 औद्योगिक एवं 2 शैक्षणिक भूखण्ड नीलाम किए जा रहे हैं। रतनगढ़ में 1500 से 3000 वर्गमीटर, बीदासर में 500 वर्गमीटर, सादुलपुर तृतीय चरण में 500 व 1000 वर्गमीटर तथा सरदारशहर (विस्तार) में 775 से 1500 वर्गमीटर के भूखण्ड नीलामी के लिए उपलब्ध हैं। इच्छुक व्यक्ति 16 जनवरी तक शाम 6 बजे तक धरोहर राशि जमा करवाकर ई-बिडिंग में भाग ले सकेंगे। भूखण्डों की ई-नीलामी 17 जनवरी सुबह 10 बजे से 19 जनवरी 2023 शाम 5 बजे तक की जाएगी।