Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / उंट व घोड़ो ने दिखाये हेरतअंगेज कारनामें

,

उंट व घोड़ो ने दिखाये हेरतअंगेज कारनामें

घड़वाजोहड़ा धाम की गोगाजी मेड़ी में

चूरू , निकटवर्ती मुनीमजी की ढाणी के पास घड़वाजोहड़ा धाम में गोगाजी महाराज की मेड़ी में दो दिवसीय कार्यक्रम में रात्रि जागरण व उंट, घोड़ी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला प्रमुख हरलाल सहारण व भाजपा नेता विक्रम कोटवाद ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पदम सिंह, सुरेश सारस्वत व सुमेर सिंह व मेड़ी भक्त धर्मपाल आदि उपस्थित थे। मेड़ी भक्त धर्मपाल ने बताया कि रात्रि जागरण में झुंझुनू के चंचलनाथ टीले के महन्त ओमनाथ, विचारनाथ, दयानाथ, आकाशनाथ, ध्याननाथ, विद्यानाथ व निर्मलनाथ सहित भजन गायकों ने गोगाजी महाराज के भजनों से वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। उंट व घोड़ी नृत्य के करतब से श्रद्धालुओं को अंचभित कर दिया। प्रतियोगिता में जिले भर के घोड़ों के पालकों ने करबत दिखाये।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur