रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] सोमवार, शक्तिपीठ जीण माता मंदिर, मावलिया बास में वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा का मंगलमय शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। राम दरबार, गनेड़ीवाल मंदिर में कलश पूजन का आयोजन हुआ। जहां से सैंकड़ों महिलाओं ने सर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए यात्रा कथा स्थल तक पहुंची। प्रथम दिन कथा वाचक कृष्णानंद महाराज ने बताया की श्रीमद् देवी भागवत के श्रवण मात्र से मनुष्य के कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। मानव के कल्याण के लिए कथा अमृत के समान है। प्राणी श्रवण मात्र से अपना और अपने कुटुंब का कल्याण कर सकता है। सच्चे हृदय और जगत कल्याण की कामना को लेकर जो भी इस कथा का श्रवण करता है उसके सभी जन्मों के पाप धुल जाते हैं।आयोजन में रामचंद्र घोड़ेला, रमेश चंद्र- संतोष बाबू इंदौरिया, गणेश राम हरितवाल, बनवारी लाल बगरानिया, अंबिका प्रसाद हारीत, मांगीलाल टाक, विष्णु दत्त लुहानीवाल, मुरारी लाल पारीक, जगनलाल मीना, हनुमान प्रसाद घोड़ेला, जगजीवन राम, अनील कुमार चौटिया, भींवाराम प्रजापत, बाबूलाल शर्मा आदि श्रद्धालु जन उपस्थित थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / श्रीमद् देवी भागवत कथा का मंगलमय शुभारंभ
श्रीमद् देवी भागवत कथा का मंगलमय शुभारंभ




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।