Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद, कीमत 10 लाख

अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद, कीमत 10 लाख

आईजी स्पेशल टीम व तारानगर पुलिस की कार्रवाई

तारानगर पुलिस को अवैध शराब के मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने हरियाणा से गुजरात जाने वाली अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया। थानाधिकारी सुभाष ढील ने बताया कि आईजी स्पेशल टीम व पुलिस थाने की संयुक्त टीम ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। कॉन्सटेबल रामकुमार भादु को मुखबीर से मिली सुचना के आधार पर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया। हैड कांस्टेबल नागरमल की टीम ने तुरन्त प्रभाव से एन एच 52 हडीयाल पहूंचे जहां पर चालक उक्त कैन्टर को हरियाणा से गुजरात ले जा रहा था मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कैन्टर रूकवाया और तलाशी ली तो शराब को पीओपी के कट्टो के नीचे छुपा रखी थी। मौके पर शराब तस्करी का कैन्टर चालक भागीरथ पुत्र राजुराम जाती विश्नोई निवासी चैहटन मगरा बाडमेर को गिरफ्तार कर कैन्टर को जब्त कर लिया गया जिसमें करीब 240 कार्टुन थे जिसकी बाजार में किमत लगभग 10 लाख रूपये है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur