Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अवैध डोडापोस्त व गांजा के साथ एक गिरफ्तार

अवैध डोडापोस्त व गांजा के साथ एक गिरफ्तार

दो लाख रुपए से अधिक मूल्य की नशीले पदार्थ बरामद किये

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] स्थानीय पुलिस के सोमवार दोपहर मादक पदार्थो की तस्करी करते एक व्यक्ति हथे चढ़ गया। जिससे पुलिस ने करीब दो लाख रुपए से अधिक मूल्य की नशीले पदार्थ बरामद किये है। सीआई महेंद्र कुमार ने बताया की रतनगढ़ के वार्ड 13 निवासी 68 वर्षीय ओमप्रकाश शर्मा घर के बाहर बैठा था तथा कट्टे में नशे की खेप थी। पुलिस को शंका होने पर कट्टे की तलाशी ली तो कट्टे से 10 किलो गांजा, 700 ग्राम डोडापोस्त चूरा व 800 ग्राम अफीम मिली, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त सामान को जब्त कर लिया। जब्त नशे की खेप का बाजार मूल्य दो लाख से अधिक बताया गया है। स्थानीय पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात तक पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur