शहर के वार्ड 18 मेघवाल बस्ती में हो रही अवैध शराब की बिक्री को बंद करवाने की मांग को लेकर रविवार को वार्ड के लोगों ने प्रदर्शन किया। वार्ड के लोगो का कहना है कि यहां एक घर मेें अवैध देशी शराब की बिक्री होती है तथा यहां पर जुआ खेलने सहित अनेक आपराधिक गतिविधियां होती रहती है। जिससे यहां पर आए दिन लड़ाई-झगड़े भी होते रहते हैं। इनसे परेशान वार्ड की महिलाएं व दर्जनों पुरुषों ने आज जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंची रतनगढ़ पुलिस ने दोनों पक्षों में समझाइस भी की लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने, जिस पर मजबूरन पुलिस को घर में हो रही शराब की अवैध बिक्री को बंद करवाने का आश्वासन देना पड़ा। गौरतलब है कि यहां पर पास में ही राजकीय ज्योति प्राथमिक विद्यालय संख्या 5 भी है। इसके बावजूद भी यहां पर करीब आधा दर्जन घरों में अवैध शराब की बिक्री होती है। वार्ड के लोगो द्वारा पुलिस को बार-बार सूचना देने के बाद भी आज तक यहाँ पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अवैध शराब की बिक्री को बंद करवाने की मांग
अवैध शराब की बिक्री को बंद करवाने की मांग



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।