Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अयोध्या पैदल यात्री सोनू का किया स्वागत

अयोध्या पैदल यात्री सोनू का किया स्वागत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ]सरदारशहर से 24 वर्षीय ओमप्रकाश ( सोनू) अयोध्या धाम के लिए गत दोपहर को ध्वजा के साथ पूजा अर्चना कर रवाना हुआ था, जो कि रतनगढ़ पहुंचने पर श्री कृष्णा चिकित्सा गौशाला पहुंचने पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा के सानिध्य में पुष्पमाला पहनाकर, दुपट्टा उढ़ाकर व मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया व मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर मुरारीलाल पारीक, एडवोकेट आसुतोष पुरोहित, हीरालाल नोहाल, रमेश कुमार चोटिया, मनीष
रिणवा, चांद रिणवा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे। पद यात्रा पर जा रहे ओमप्रकाश (सोनू) शर्मा ने बताया कि मैं दो दफा सालासर व खाटूधाम भी पद यात्रा कर चूका हुं। मैं अपने चार साथी दिपक कुमार सोनी, लालचंद सैनी, शंकरलाल लुहार व सुरजाराम भाट के साथ रवाना हुआ है। यह चारों साथी मेरे सहयोगी के रूप साथ रहेंगे। पद यात्रा अयोध्या धाम तक में ही जाऊंगा। हमारी लक्ष्य आगामी 22 फरवरी को रामलला के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना करेंगे। वहीं अयोध्या के पद यात्री ओमप्रकाश व साथियों का मंगल भवन में स्थित श्याम मंदिर में बनवारीलाल बील, पूर्व पालिकाध्यक्ष लिट्टू कल्पनाकांत, अनूप पिपलवा, दिपक डिडवानिया, हरिशंकर मंगलहारा, रामोतार नोहाल,मनीष रिणवा, मधुसूदन माटोलिया, रामचंद्र नोहाल, महाबीर पिपलवा, जिनी पिपलवा, रामकिशोर नोहाल आदि ने माल्यार्पण कर व दुपट्टा उढ़ाकर स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur