Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बच्चों को सेना में भर्ती के लिए प्रोत्साहित किया

,

बच्चों को सेना में भर्ती के लिए प्रोत्साहित किया

बीकानेर से आये सेना के अधिकारियों ने

रतनगढ़, स्थानीय अशोक स्तम्भ के पास नव निर्मित आर्या पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में आज बीकानेर से आये सेना के अधिकारियों ने बच्चों को सेना में भर्ती के लिए प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय के सरंक्षक अम्बिकाप्रसाद शर्मा ने सैन्य अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 97 फिल्ड रेजिमेन्ट से आये लेफ्टिनेंट सौरभसिंह, नायब सूबेदार अर्जुनसिंह ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सेना द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही सेना के तीनों अंगों थल सेना, जल सेना व वायु सेना में भर्ती होनेे के लिए जाने वाली तैयारियों की जानकारी दी। सैन्य अधिकारियों ने जहां बच्चों से प्रश्न पूछे वहीं छात्र-छात्राओं के जिज्ञासापूर्ण प्रश्नों का समाधान भी किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur