Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बालाजी की शोभायात्रा निकाली

,

बालाजी की शोभायात्रा निकाली

शरद पूर्णिमा के अवसर पर

रतनगढ़, अखिल भारत हिन्दु युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर पॉवर हॉऊस रोड़ पर स्थित करंट बालाजी की शोभायात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से भजन कीर्तन के साथ व वीर बजरंग बली के उद्घोष के साथ निकाली। डीजे पर नाचते ध्वजा फहराते युवाओं की टोली जयकारे के साथ शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई स्थानीय तालवाले बालाजी मंदिर परिसर में पहुंची। जुलुस मेंं अखिल भारत हिन्दु युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति, प्रदेश सचिव पं. सुधीर शर्मा व चूरू जिला अध्यक्ष दिवाकर बणसिया, सुधीर पारीक, दीपक सोनी, सरवेश चोटिया, कमल शर्मा, रवि शर्मा, शक्तिसिंह सहित दर्जनों युवक साथ थे। वहीं शोभायात्रा मेें पुलिस की माकूल व्यवस्था रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur