शहर के वार्ड संख्या 34 स्थित पंडितपुर में एक बंद मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड 34 में स्थित डॉक्टर बनवारीलाल गौड़ के घर में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने मकानों के ताले तोडक़र लाखों के सोने चांदी के जेवरात व लाखों की नगदी लेकर फरार हो गए। डॉ. बनवारीलाल गौड़ गत 3 दिनों से दिल्ली आंखों के ऑपरेशन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उनकी पुत्री स्नेहलता यहां रतनगढ़ में अकेली थी और वह भी रात को किसी रिश्तेदार के यहां सोने के लिए चली जाती थी। 3 दिन से बंद पड़े मकान में अज्ञात चोरों ने रात को मौका देख कर किसी समय चोरी कर ली। डॉ. बनवारी गौड़ की पुत्री स्नेहलता जब सुबह अपने घर में आई तो घर के ताले टूटे हुए मिले। इस पर उसने परिवार के अन्य लोगों व पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू की। चोरी का पूरा अंकलन डॉ. गौड़ के दिल्ली से वापिस रतनगढ़ पहुंचने पर ही होगा। गौरतलब है कि शहर की बस्ती के मध्य इस तरह से अज्ञात चोरों द्वारा लाखों का माल चोरी कर ले जाना रतनगढ़ पुलिस की गश्त की पोल खोल रही है। इससे पूर्व भी कई चोरियां हो चुकी है। जिनका आज तक भी आदर्श पुलिस थाना के पुलिस प्रशासन कोई खुलासा नहीं कर पाये ।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बंद पड़े मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों का माल किया पार
बंद पड़े मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों का माल किया पार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।