Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सादुलपुर में खड़े ट्रक से बैटरियां चोरी, चालकों ने किया प्रदर्शन

सादुलपुर में खड़े ट्रक से बैटरियां चोरी, चालकों ने किया प्रदर्शन

चूरू, [ सुभाष प्रजापत ] जिले के सादुलपुर में एफसीआई गोदामों में खड़े ट्रक के बैटरी चोरी का मामला सामने आया है। वहीं, 2 अक्टूबर की रात को भी यहीं खड़ी चार गाड़ियों से चोरों ने बैटरी चुरा ली। इसको लेकर ड्राइवर और मालिकों में रोष व्याप्त है। गाड़ी मालिक आरिफ पुत्र मुंशी खां ने सदुलपुर पुलिस को लिखित में शिकायत दी।

आरीफ ने बताया कि वो वार्ड नं. 5 का निवासी है और गाड़ियों से एफसीटी गोदाम, माता मंडी पर ट्रक में गेहूं सप्लाई का काम करता हूं। चार गाड़ियां कल शाम को माता-मंडी टिब्बा के पास स्थित गोदाम में खड़ी थी। गाड़ियों से बैटरी रात को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।चोर गाड़ियों से बैटरी, जेक और रॉड़ चुरा कर ले गए। आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि मौका देखने तक नहीं आए। इसके बाद बीती रात को फिर चोरों ने एक ओर गाड़ी के आरी से केबल काटकर बैटरी चोरी कर ले गए। लगातार चोरी होने के बावजूद भी बुधवार दोपहर 2 बजे तक पुलिस मौके पर नही पहुंची तो गाड़ी मालिक और चालको ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया और नारेबाजी कर जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की।इस दौरान रमजान गाड़ी मालिक, अकील रफीक खां, अजरुदीन, अलार, इसाक खां, स्लिम, आरिफ जमाल ने विरोध प्रदर्शन किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur