Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / घंटेल में महंगाई राहत कैंप में मिला योजनाओं का लाभ

घंटेल में महंगाई राहत कैंप में मिला योजनाओं का लाभ

चूरू, निकटवर्ती ग्राम घंटेल में रविवार को दो दिवसीय महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग शिविर का समापन हुआ। शिविर प्रभारी एसडीएम उगम सिंह ने इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि महंगाई राहत कैंप में एक ही काउंटर पर लोगों को दस योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय शिविर में सैंकड़ों ग्रामीण लाभान्वित हुए। इस दौरान आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में सभी विभागों द्वारा बड़ी संख्या में आमजन को लाभान्वित किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह गहलोत, एईएन अशोक ढाका, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी विष्णु कांत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur