Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / भगवान शंकर की भव्य महाआरती का आयोजन

,

भगवान शंकर की भव्य महाआरती का आयोजन

रामेश्वरम शिवालय में

रतनगढ़, स्थानीय वार्ड 34 में पण्डितपुर गोगामेडी स्थित रामेश्वरम शिवालय में गत रात्रि सोमवार को भगवान शंकर की महाआरती का भव्य आयोजन रखा गया जिसमें उपखण्ड अधिकारी अर्पिता सोनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। पुजारी रामधन महर्षि ने बताया कि शिवालय में एक माह के लिए अनवरत अखण्ड रामायण का पाठ जारी है। पार्षद अरविन्द इन्दोरिया सहित समस्त भक्तों ने भगवान शंकर को भव्य आरती से रिझाया। इस मौके पर पं. मनोहरलाल शास्त्री, वासुदेव चाकलान, पवन तिवाड़ी, मनोज हारित, भरत सैनी, शुभम शर्मा, बिशनलाल, सीताराम महर्षि, मांगीलाल बिंयाला, राधेश्याम महर्षि इत्यादि अनेक महिलाएं एवं पुरूष उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur