Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / भाजपा सरकार चुनावों से पूर्व के अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है-कृष्णा पूनिया

भाजपा सरकार चुनावों से पूर्व के अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है-कृष्णा पूनिया

 आल इण्डिया कांग्रेस कमेटी सचिव पदम्श्री कृष्णा पूनिया ने बुधवार को भघेला में कांग्रेस पार्टी के समर्थन में एकत्रित ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार गरीब, किसान, मजदूर व पिछड़ी समस्याओं को अनदेखा करके तानाशाहीपूर्ण शासन चला रही है तथा पिछले चार वर्षो से अधिक के शासनकाल में राजधर्म निभाने में असफल रही है। भाजपा सरकार चुनावों से पूर्व के अपने वादों में विफल रही है। आज कोई भी भाजपा नेता भ्रष्टाचार एवं कालाधन वापस लाने के अपने वादों पर बात करने का तैयार नहीं है। किसान, मजदूर एवं पिछड़े अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। पूनिया ने कहा कि जनता इन वादों का हिसाब आगामी विधानसभा चुनावों में छतीस कौमों की पार्टी कांग्रेस को वोट देकर करेगी। पूनिया ने कहा कि सिद्धमुख नहर का अधूरा कार्य को करवाने के लिए राज्य सरकार से बजट प्राप्त करने में स्थानिय नेता असफल रहे है। इस अवसर पर लगभग दो दर्जन लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur