Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / भाम्बू बने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

,

भाम्बू बने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता

चूरू, भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से राजस्थान प्रदेश के युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची जारी कर चूरू के मनोज भाम्बू को प्रदेश प्रवक्ता पद पर नियुक्त प्रदान की गई है | मनोज भाम्बू ने अपनी नियुक्ति के लिए यह एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां का हार्दिक आभार ज्ञापित किया है | मनोज भाम्बू की नियुक्ति पर चूरू के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की ओर से हर्ष व्यक्त कर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया |

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने बताया कि मनोज भाम्बू प्रखर वक्ता के साथ साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी है मनोज भाम्बू ने काफी समय से राजस्थान प्रदेश में एनएसयुआई एवं युवा कांग्रेस में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए पार्टी को ओर अधिक सशक्ति एवं मजबूती प्रदान करने में अपना अहम योगदान प्रदान कर रहे हैं |

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur