Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राठौड़ के निवास पर मनाया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

,

राठौड़ के निवास पर मनाया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के निवास पर मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुई। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पार्टी की नीतियों और आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि चूरू से उनका विशेष लगाव है। वे यहां जिला कलेक्टर के पद पर भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्हें कई पुराने परिचितों से मिलने का अवसर मिला।विधायक हरलाल सहारण ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा हर छोटे कार्यकर्ता को साथ लेकर चलती है।कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान दीपचंद राहड़, राष्ट्रीय सदस्य ओम सारस्वत, फतेहचंद सोती, नोरंग वर्मा, हेमसिंह शेखावत, भास्कर शर्मा, सीपी शर्मा, सुशील लाटा, सुरेश सारस्वत और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन गोपाल बालाण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur