Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 3400 ट्रामाडोल गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 3400 ट्रामाडोल गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

बीदासर में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई

चूरू जिले के बीदासर कस्बे में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3400 ट्रामाडोल की नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।

नया बस स्टैंड से हुई गिरफ्तारी

यह कार्रवाई एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई।
थानाधिकारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीदासर नया बस स्टैंड पर घेराबंदी कर बीदासर निवासी वैभव को दबोच लिया।

थानाधिकारी दिलीप सिंह का बयान

थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया,

बीदासर क्षेत्र में नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री की बड़ी मात्रा में सूचना मिल रही थी। पुष्टि के बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई की।

मामला दर्ज, जांच आगे बढ़ी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की आगे की जांच साण्डवा थाना अधिकारी चौथमल को सौंपी गई है।

नशे के नेटवर्क की तलाश जारी

पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लायरों की तलाश में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए नशे के खिलाफ और सख्ती की मांग की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur