हीटर से चिपके मिले चालक, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की
चूरू जिले के बीदासर में तहसीलदार के ड्राइवर की करंट लगने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
मृतक की पहचान
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गुरुदयाल सिंह (53) निवासी चेलाना बास, राजगढ़ तहसील के रूप में हुई है।
वह रेक्सो कंपनी के माध्यम से कार्यरत थे और पिछले करीब दो वर्षों से तहसीलदार की गाड़ी चला रहे थे।
गुरुदयाल सिंह तहसील कार्यालय के ऊपर बने एक कमरे में रहते थे।
दरवाजा तोड़ने पर हुआ खुलासा
सुबह कार्यालय के पास रहने वाले आनंद उन्हें स्टेशन जाने के लिए उठाने पहुंचे।
दरवाजा नहीं खुलने पर धक्का देकर खोला गया, जहां गुरुदयाल सिंह हीटर से चिपके हुए मृत मिले।
दृश्य देखकर तुरंत तहसीलदार अमर सिंह बोचला को सूचना दी गई।
प्रशासन और एफएसएल टीम पहुंची
सूचना मिलते ही एडीएम संतोष कुमार मीणा, एसडीएम अम्मीलाल यादव और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।
एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने कृष्ण कुमार की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
