Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के कोतवाली थाना क्षेत्र में सदर थाने के सामने बुधवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल में मृतक के परिचित व परिजनों की भीड़ लग गई।सूचना मिलने पर कोतवाली थाना के एएसआई वीरेन्द्र सिंह मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। युवक के शव को डीबी अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया। जहां गुरुवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

कोतवाली थाना के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि वार्ड 13 निवासी उम्मेद खां ने रिपोर्ट दी उसका भांजा साकिब (22) और साजिद बुधवार देर शाम बाइक पर घर से जिला कलेक्ट्रेट की तरफ जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार एक एल्टो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में साकिब के गंभीर चोट लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने साकिब को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद एल्टो ड्राइवर गाड़ी सहित मौके से भाग गया।हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल में युवक के परिचित, दोस्त और परिजनों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने गुरुवार दोपहर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर कार ड्राइवर के खिलाफ बाइक को टक्कर मारने का मामला दर्ज कर लिया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur