चूरू, विधि कॉलेज के पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में पक्षियों के दाना चुगने के लिए बुधवार को बर्ड फीडर लगाये गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. एस के सैनी ने कहा कि परिस्थितिकी संतुलन के लिए पक्षियों को बचाना अनिवार्य है। हम सभी को इनके लिए दाने-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। बर्ड फीडर परिस्थितिकी विकास व पर्यावरण संतुलन की दिशा में काम कर रही संस्था नेचर एनवायरनमेंट एन्ड वाइल्ड लाइफ सोसायटी ताल छापर द्वारा आमजन व संस्थाओं को वितरित किये जा रहे हैं। सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैया लाल स्वामी ने बताया कि गौरैया के लिए मिट्टी के घौसले व बर्ड फीडर लगाने से आसपास के क्षेत्र में पक्षियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। कार्यक्रम में सूर्यप्रकाश, लक्ष्मण, अरविंद, कमल, दीव व अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन विधि छात्रा अन्नपूर्णा सुथार ने किया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विधि कॉलेज मे लगाये बर्ड फीडर
विधि कॉलेज मे लगाये बर्ड फीडर




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।