Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / भाजपा प्रत्याशी झाझड़िया की देवदर्शन यात्रा : मंदिरों में जाकर किये दर्शन, पुजारियों ने दिया जीत का आशीर्वाद

,

भाजपा प्रत्याशी झाझड़िया की देवदर्शन यात्रा : मंदिरों में जाकर किये दर्शन, पुजारियों ने दिया जीत का आशीर्वाद

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अबकी बार 400 पार का नारा पूरा होगा,मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है, यह कहना है चूरू जिले से भाजपा के लोकसभा के प्रत्याशी पैरा ओलम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझड़िया का।झाझड़िया आज सुजानगढ़ विधानसभा में देव दर्शन यात्रा पर निकले हैं, इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारतीय शैली में बने वेंकटेश्वर मन्दिर में पूजा अर्चना कर देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की,इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि 2047 में देश विकसित भारत की श्रेणी में होगा।पत्रकारों द्वारा पूछा गया कि सांसद राहुल कस्वां की भाजपा से टिकट काटने से नाराज होकर कस्वां कांग्रेस में शामिल हो गए हैं वह बयानबाजी कर रहे हैं कि भाजपा की सोच सामन्तवादी है व किसान विरोधी है इस का जबाब देते हुए झाझड़िया ने कहा कि मुझ जैसे किसान के बेटे को टिकट दिया है क्या यह सामन्तवाद है साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए भाजपा ने किसानों के हित की योजनाओं को लागू किया है।इस दौरान पूरा मन्दिर जयश्री राम के नारों से गुंजायमान हो गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur