Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जनाक्रोश महाघेराव हेतु भाजपा की बैठक संपन्न

,

जनाक्रोश महाघेराव हेतु भाजपा की बैठक संपन्न

सरदारशहर, [जगदीश लाटा ] आगामी 11 अप्रैल को चुरू में होने वाले जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम की तैयारियों के निमित स्थानीय ओसवाल बड़ा बास पंचायती भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जन आक्रोश महाघेराव कार्यक्रम के जिला संयोजक व पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि महाघेराव में जिले से पच्चीस हजार से ज्यादा लोग शामिल होकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव कर सता परिवर्तन का बिगुल बजाऐंगे। पूर्व विधायक अशोक पींचा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजेंद्र राठौड़ के नेता प्रतिपक्ष और सीपी जोशी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चुरू आने पर सरदारशहर से पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता महाघेराव में शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने आगामी 16 अप्रैल को आयुर्वेद विश्व भारती गांधी विद्या मंदिर में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्मदिन के उपलक्ष पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने का आह्वान किया। बैठक को प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चंद्राराम गूरी, पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण, उपनेता प्रतिपक्ष मदन ओझा, भाजपा नेता शिवचन्द साहू आदि ने संबोधित किया। संचालन जिला मंत्री सुरेश वर्मा ने किया। बैठक में गिरधारीलाल पारीक, श्यामलाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष नारायण माली, भादासर मंडल अध्यक्ष राजवीरसिंह राठौड़, भानीपुरा मंडल अध्यक्ष प्रकाश भाकर, सवाई मंडल अध्यक्ष प्रभुराम सारण, गोगासर मंडल अध्यक्ष संजय पारीक, रातुसर मंडल अध्यक्ष हरदयाल गुरडा सहित सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur