Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राहुल के अमेरिका में दिए बयान पर भाजपाइयों ने जताई नाराजगी

,

राहुल के अमेरिका में दिए बयान पर भाजपाइयों ने जताई नाराजगी

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग रखी

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सुजानगढ़ में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत मेघवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सोमवार को एसडीएम के मार्फत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश में आरक्षण के विरोध में दिए गए बयान पर कार्रवाई करने की मांग रखी। इस दौरान अभियान के प्रभारी पूर्व विधायक केडी बाबर व पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे। केडी बाबर ने कहा कि विदेश में जाकर नेता प्रतिपक्ष ने बयान दिया कि आरक्षण को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियां देश विरोधी, संविधान विरोधी और आरक्षण विरोधी रही है। इसलिए इस बयान पर राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur