Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया

,

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73 वां जन्म दिवस रविवार को चुंगी नाके के पास पिंजरापोल गौशाला में सेवा दिवस के रूप में शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में मनाया ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौशाला में गोवंश की सेवा करते हुए हरा चारा व गुड़ खिलाकर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की ।इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया ने सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवा कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अपनी दूरदर्शिता, कड़ी मेहनत और सेवा भाव से करोड़ों लोगों के जीवन में रोशनी का दीया जलाकर आत्मविश्वास लाने वाले देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अद्वितीय व अद्भुत कीर्तिमान स्थापित करते हुए विकास किया है ।

ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल, मंडल उपाध्यक्ष रमेश कुमार पारीक व पार्षद नंदकिशोर भार्गव ने संबोधित करते हुए कहा कि एक साधारण व्यक्ति के सत्ता के शीर्ष पद पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि जज्बा हो तो मुश्किल हालात को भी आसान बनाकर मंजिल तक पहुंचा जा सकता है, यह बात हमें प्रधानमंत्री मोदी के जीवन से सीखनी चाहिए ।इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज हारित, मंडल मंत्री नारायण दायमा, शक्ति केंद्र संयोजक शंकर लाल कम्मा, ओबीसी मोर्चा मंत्री दीनदयाल सोनी, हनुमान बारवाल, परमेश्वर प्रजापत, बूथ अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सोनी, नवरंग नाथ, राजीव मंगलहारा, रामदेव पारीक, पवन तिवारी, नूर मोहम्मद, रामेश्वर लाल सिरस्वा, पार्षद रामकिशन माटोलिया, संतोष कुमार जोशी, भंवर अली बिसायती, मोहम्मद आसिफ, पूर्वी शर्मा, हिमांशी शर्मा सहीत कई भाजपाई उपस्थित है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur