Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राठौड़ के जन्म दिवस पर भाजपाईयों ने किया गौ सेवा कार्य

राठौड़ के जन्म दिवस पर भाजपाईयों ने किया गौ सेवा कार्य

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ शहर मण्डल ने पूर्व विधायक अभिनेश महार्शि के नेतृत्व में रविवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का जन्म दिवस स्थानीय पिंजरापौल गौशाला में मनाया | रतनगढ़ भाजपा शहर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने राठौड़ के जन्म दिवस पर गौवंश को गुड व हरा चारा खिलाकर सेवा कार्य किया | भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि राजेन्द्र राठौड़ सुबह 5 बजे से लेकर देर रात्रि तक बिना थके, बिना रुके भाजपा कार्यकर्ताओं एवम आम आवाम की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते है | उनके चेहरे पर कभी थकान व गुस्से का भाव नही देखा | महर्षि ने कहा कि विधानसभा में मुझे बार बार बोलने के अवसर देने के साथ ही, उनसे राजनीती की बारीकियां भी सीखने को मिली है | राठौड़ साहब सभी वर्ग को साथ में लेकर चलने वाले जन नेता है तभी राठौड़ साहब 36 कौम के लोकप्रिय नेता है | कार्यक्रम को भाजपा नेता बजरंग गुर्जर,भागीरथ सिंह राठौड़, दीनदयाल पारीक,हरिप्रसाद दायमा,अर्जुन सिंह फ्रांसा,शिव भगवान् कम्मा,अरविन्द इन्दौरिया,गोपालकृष्ण शर्मा,महेश जोशी,सुशील इन्दौरिया,देवी सिंह परिहार,पवन सिंह कुसुमदेसर,हनीफ खत्री,भारती मुदगल,सुप्यार चारण आदि ने भी सम्बोधित किया | कार्यक्रम के समापन पर रतनगढ़ भाजपा शहर मण्डल संयोजक महेश सैनी ने सभी का आभार प्रकट किया | कार्यक्रम का संचालन अरुण पंचलगिया ने किया | इस अवसर पर भाजपा नेता सन्तोष तालनिया,निरंजन रुन्थला,स्वरूप सिंह सेहला, कन्हैयालाल चौमाल,रामकिशन गौरिसरिया,भंवरलाल टेलर,पवन महर्षि,मनोज हारित,प्रवीण शर्मा,सुनील कम्मा,राजेन्द्र चाँदगोठिया,सज्जन नाहरिया,किसन सैनी,बालकृष्ण स्वामी,सलीम खान,रामगोपाल चौधरी ,प्रदीप भरतीया,शंकरलाल कम्मा,रामस्वरूप भार्गव,प्रकाश पारीक,विश्वनाथ घोड़ीवाल,विक्रम सिंह मालपुर,रामदेव चंदनिया,महेन्द्र शर्मा,मदन सिंह फ्रांसा,कालू भार्गव,हेमन्त पंवार,भीवराज प्रजापत,महावीर गौड़,गोविन्द कठोड़,लोकेश महर्षि,रोहित गौरिसरिया,शिवम् सैनी,कुसुम शर्मा,कौशल्या सैनी,उषा शर्मा,शक्तिधर त्रिवेदी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur