Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतनगढ़ विधानसभा में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा 16 दिसम्बर से

,

रतनगढ़ विधानसभा में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा 16 दिसम्बर से

विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] कांग्रेस के जंगलराज,भ्रष्टाचार एवम कुशासन के विरुद्ध भाजपा द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा का शुभारम्भ रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 16 दिसम्बर 2022 शुक्रवार से होगा | भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा एवम सहसयोजक शिवभगवान कम्मा ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा के पहले दिन 16 दिसम्बर शुक्रवार को घुमान्दा,खुडेरा छोटा,खुडेरा बड़ा,मोलीसर छोटा,बीका की ढाणी,जन्दावा,नैनो की ढाणी,बच्छरारा,खींचडो की ढाणी,टिडियासर,गुसाईंसर एवम रघुनाथपुरा में जन संवाद करेंगी | जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक महर्षि क्षेत्र के गांवों एवम शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस के कुशासन के विरुद्ध आमजन से संवाद करेगे | आक्रोश यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है | आक्रोश यात्रा के सफलतापूर्वक आयोजित होने को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा कार्यकर्त्ता जुटे हुए है |

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur