Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / परिवर्तन यात्रा की तैयारी के लिए भाजपा की हुई बैठक

,

परिवर्तन यात्रा की तैयारी के लिए भाजपा की हुई बैठक

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भाजपा शहर मंडल की ओर से शुक्रवार को पोद्दार गेस्ट हाउस में प्रदेश नेतृत्व की ओर से चलाई जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के स्वागत के लिए तैयारी बैठक शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में आयोजित हुई ।बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं में यात्रा के स्वागत के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिला । भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया ने सभी को गोगा नवमी की बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस की महा भ्रष्टाचारी गहलोत सरकार के जहाज में अंतिम कील ठोकने के लिए भाजपा संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में परिवर्तन संकल्प यात्रा 2023 निकाली जा रही है । इंदौरिया ने कहा कि आगामी 13 सितंबर को परिवर्तन यात्रा रतनगढ़ पहुंचेगी, वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा लूंछ फाटा के पास भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें शहर मंडल से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य आज बैठक में तय किया है ।भाजपा नेता शिव भगवान कम्मा , युवा नेता नवल महर्षि व मंडल महामंत्री भरत सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यात्रा के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर माहौल बनाते हुए जुट जाएं ।

इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल, मंडल उपाध्यक्ष रमेश कुमार पारीक, उपाध्यक्ष मनोज हारित, नारायण दायमा, पार्षद नंदकिशोर भार्गव, हनुमान सिंह शेखावत, हनुमान बारवाल, गोपाल गहलोत, चंद्र प्रकाश ठठेरा, गिरधारी लाल दायमा, परमेश्वर प्रजापत, कालूराम भार्गव, विमल शास्त्री, अंकित शर्मा, छतरमल ठेकेदार, राजीव मंगलहारा, रामावतार दाधीच, राजकुमार स्वामी, श्री कृष्ण सैनी, राजकुमार जांगिड़, राकेश सिंह, निरंजन तामड़ायत, शिव शर्मा, रामावतार रक्षक, भरत शर्मा, दीपचंद खटोड़, संतोष कुमार जोशी, लीलाधर प्रजापत, रामवतार शर्मा, रामेश्वर सिरस्वा सहित कई भाजपाई उपस्थित थे । संचालन मंडल महामंत्री रामकिशन माटोलिया ने किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur