सुजानगढ़, [सुभाष प्रजापत ] गांव गोपालपुरा की हरित्तिमा ढाणी में हुआ जल देवता का पूजन,अमृत सरोवर पर विधायक मनोज मेघवाल ने की जल देवता की पूजा। सरपंच सविता राठी ने सैंकड़ों ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ,पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, बीडीओ सहित अनेक अधिकारी रहे मौजूद। ग्रामीण महिलाओ ने गांव में जल संरक्षण को लेकर निकाली कलश यात्रा, सुजानगढ़ के गोपालपुरा में ब्लॉक स्तरीय जल महोत्सव का आयोजन किया गया। गांव की महिलाओं ने सरपंच सविता राठी के नेतृत्व में हरितिमा ढाणी तक कलश यात्रा निकाली। इसे बाद विधायक मनोज मेघवाल ने अमृत सरोवर पर जल देवता की पूजा की। इस दौरान पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, विकास अधिकारी जगदीश व्यास सहित अनेक लोग मौजूद रहे। विधायक मनोज मेघवाल ने जल संरक्षण की अपील की। स्कूल की बालिकाओं ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विकास अधिकारी ने सभी ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजस्थान जल महोत्सव के तहत हुआ ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम
राजस्थान जल महोत्सव के तहत हुआ ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।