Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय राजस्थान संस्कृति महोत्सव

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय राजस्थान संस्कृति महोत्सव

गीत के माध्यम से दी जनकल्याणरी योजनाओं की जानकारी

चूरू, जिला मख्यालय पर पंचायत समिति कार्यालय में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शुक्रवार शाम ब्लॉक स्तरीय राजस्थान संस्कृति महोत्सव आयोजित हुआ। चूरू पंचायत समिति प्रधान दीपचंद राहड़ ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधान दीपचंद राहड़ ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व मेंं राजस्थानी संस्कृति को सराहा जाता है। दुनिया के चाहे कोई भी हिस्सा हो, राजस्थान की झलक तो दिख ही जाती है और पूरी दुनिया में इसे सराहा जाता है।

विकास अधिकारी डॉ शर्मिला छल्लाणी ने बताया कि सांस्कृतिक महोत्सव समारोह में कठपुतली, ढफ मण्डली करणपुरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिड़खला एवं लालासर के छात्र- छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सेवानिवृत अध्यापक शंकर महर्षि ने गीत के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सोमासी सरपंच संतोष भामी ने इन विद्यार्थियों को कार्यक्रम के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं कि विस्तार से जानकारी दी। विकास अधिकारी डॉ शर्मिला छल्लाणी ने उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मुकुल भाटी ने किया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी सोहनलाल धायल, ब्लॉक के सरपंच, नागरिक, पंचायत समिति कार्यालय स्टाफ सहित अन्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur